फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वसंत विहार में फिर पहुंचे चोर, महिला जागी तो भागना पड़ा

वसंत विहार में फिर पहुंचे चोर, महिला जागी तो भागना पड़ा

Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
वसंत विहार में फिर पहुंचे चोर, महिला जागी तो भागना पड़ा
वसंत विहार में फिर पहुंचे चोर महिला जागी तो भागना पड़ा
विज्ञापन

वसंत विहार में चोरों का आतंक जारी है। शनिवार रात भी चोरों का गिरोह घर में घुसकर चोरी की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक महिला के जागने की वजह से गिरोह को भागना पड़ा। रात में ही पुलिस पहुंची और चोरों की तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। एसपी सिटी रोहित सिंह ने कहा कि एरिया में पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी।
वसंत विहार में मौर्य मंदिर के पास रहने वाले वीरेंद्र पाल सिंह पुत्र केसरी लाल गंगवार ने बताया कि उनके घर में शनिवार रात चोर घुसे थे। घर के अंदर आवाजें सुनकर करीब दो बजे उनके परिवार की महिला की नींद खुल गई। चोरों का आभास होने के बाद शोर मच गया। कॉलोनी के लोगों के जगने के बाद चोर भाग निकले। लोगों के मुताबिक, उन्होंने दर्जनभर लोगों को कॉलोनी के पीछे के रास्ते से भागते हुए देखा। रात में ही लोगों ने कर्मचारीनगर पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

लोगों में आक्रोश था क्योंकि पिछले महीने कॉलोनी के चार घरों में चोरियां और एक घर में डकैती पड़ी थी। पुलिस ने चोरों का एक गिरोह पकड़ा था। बावजूद इसके दो दिन पहले भी एक घर में चोरी हुई। पुलिस ने पिकेट गश्त बढ़ाने का दावा किया, अब शनिवार रात को फिर से चोरों का गिरोह पहुंच गया। लोग एसपी सिटी रोहित सिंह से मुलाकात करके चोरियों की बढ़ती घटनाओं को लेकर शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed