फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime,rape murder in Khiri

मासूम की हत्या के बाद भी नहीं जागी सिंगाही पुलिस..दो घंटे बाद पहुंची

Fri, 04 Sep 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime,rape murder in Khiri
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। एक गांव में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या के मामले में सिंगाही पुलिस संजीदा नहीं दिखी। सूचना के दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर मौजूद अहम साक्ष्य रुमाल और चप्पल को भी कब्जे में नहीं लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

गुरुवार को बच्ची का शव पड़ा मिलने की खबर सुनते ही पड़ोस के लोग तो पहुंच गए पर कस्बे से सिर्फ आठ किलोमीटर दूर घटनास्थल होने के बाद भी वहां पर पुलिस दो घंटे तक नहीं पहुंची। इसको लेकर बच्ची के पिता के बड़े भाई काफी नाराज दिखे।
विज्ञापन

उधर, एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बड़े भाई का लेखराम गौतम के घर आना-जाना था। छह साल पहले लेखराम की पत्नी की हत्या हो गई थी, इस मामले में मृतका के पिता का भाई जेल गया था। इस घटना के बाद से ही लेखराम बदला लेने की फिराक में था। मौका पाकर उसने बच्ची को अगवा किया और उसकी खेत में ले जाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की हत्या से मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका के अलावा उसका दो माह का मासूूूम बच्चा है। इधर जानकारी पाकर जिला पंचायत सदस्य अमनदीप सिंह और चीनी मिल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
एसपी ने एसओ को दो घंटे देर से पहुंचने पर लगाई फटकार
थाना क्षेत्र के गांव में गुरुवार सुबह बच्ची का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सतेंद्र कुमार ने एसओ को घटनास्थल पर दो घंटे देरी से पहुंचने व अन्य लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई।
सूचना के दो घंटे बाद एसओ प्रदीप सिंह और सीओ प्रदीप कुमार मौके पर एक साथ पहुंचे थे। इसके बाद आला अफसरों को जानकारी दी गई। तब एसपी भी मौके पर आ गए। एसपी ने देखा कि मौके पर पुलिस बैरिकेडिंग नहीं की गई थी और न ही शव के पास पड़े चप्पल और रुमाल को पुलिस ने कब्जे में लिया था। इस पर वह भड़क गए और एसओ को जमकर फटकार लगाई।
एसपी ने बच्ची की मां से की बातचीत
एसपी ने दिन में मौका मुआयना करने के बाद बच्ची की मां से अकेले में बातचीत की। एसपी ने बताया कि मां ने कुछ जरूरी जानकारी दी हैं, जिसकी मदद से मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
बच्ची का एक महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। देर रात 10:25 बजे के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। इस संबंध में एसपी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि उनके पास अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। हत्या की बात सामने आई थी, उसके तहत ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट के साथ अन्य धाराओं को शामिल किया जाएगा।

एक पखवाड़े में दुष्कर्म के बाद हत्या का तीसरा मामला
एक पखवाड़े में दुष्कर्म के बाद हत्या की यह तीसरी घटना है इससे पहले 14 अगस्त को थाना ईसानगर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई तो 24 अगस्त के थाना नीमगांव क्षेत्र में छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed