{"_id":"5dec1a908ebc3e1be4696dc9","slug":"crime-nawabganj-news-bly387095052","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल करने पर भड़के ग्रामीण, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल करने पर भड़के ग्रामीण, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Sun, 08 Dec 2019 06:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pxhere.com
पंचायत के दबाव में प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने से ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से समाज में गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव का युवक छह महीने पहले जयपुर में रहकर कारचोबी का कार्य करता था। पड़ोस में भदपुरा ब्लॉक इलाके की युवती अपने परिवार के साथ रहती थी। इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
युवती ने प्रेमी पर निकाह का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। बाद में दोनों परिवार अपने गांव आकर रहने लगे। दो सप्ताह पहले प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई और निकाह की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
इसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा तो दोनों का निकाह करा दिया गया। आरोप है कि एक सप्ताह पहले युवक ने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो गांव के लोगों ने देखा तो वे आक्रोशित हो गए।
शनिवार को कई लोगों ने एसडीएम कुमार धर्मेंद्र को शिकायती पत्र देकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद से दंपती घर से फरार है।