{"_id":"5de2dea68ebc3e54cd44ca44","slug":"crime-nawabganj-news-bly3861026161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में डांसरों के साथ सभासद पति ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज में डांसरों के साथ सभासद पति ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। शादी समारोह में लोगों का मनोरंजन करने आई डांसरों के साथ एक सभासद पति ने जमकर ठुमके लगाए और नोट उड़ाए। सभासद पति स्टेज पर चढ़कर काफी देर झूमते रहे। इसी बीच किसी युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
नगर के कबाड़खाना रोड पर शुक्रवार रात एक युवक का निकाह हुआ। निकाह से एक दिन पहले एक कार्यक्रम में गुरुवार रात मनोरंजन के लिए आधा दर्जन डांसरों को बुलाया गया था। पार्टी शुरू होने के दौरान स्टेज पर डांसरों ने अश्लील गानों पर डांस शुरू कर दिया। कार्यक्रम पूरे शबाब पर पहुंचा तो इलाके के एक सभासद पति से रहा नहीं गया। नशे में टल्ली होकर हाथों में नोटों की गड्डी लेकर वह झूमने लगे। थोड़ी देर में वह स्टेज पर भी चढ़ गए। नर्तकियों पर नोट उड़ाने के साथ वह डांस करने लगे। कई बार वह स्टेज पर गिर भी पडे़। इसी बीच किसी युवक ने उनकी वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को वीडियो वायरल होते ही इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जाता है कि सभासद पति कस्बे की चर्चित हस्ती के करीबी है।
वीडियो वायरल में सभासद पति डांसरों के साथ ठुमके लगा रहे हैं। बिना अनुमति के घर में कार्यक्रम चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - गौरव सिंह कोतवाल नवाबगंज