{"_id":"5d1e58038ebc3e3cb777d1b0","slug":"crime-nawabganj-news-bly3673135170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के लिए आए बदमाश खुद घिरे, गांव वालों ने एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के लिए आए बदमाश खुद घिरे, गांव वालों ने एक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बरेली)। लूट की कोशिश के दौरान बदमाश खुद ही घिर गए। गांव के लोगों ने उन्हें घेरा तो चार बदमाश तो बचकर भाग निकले लेकिन एक को लोगों ने दबोचकर जमकर धुनाई कर दी। नाजुक हालत में बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
बरौरा गांव के किसान मनोज कुमार ने गांव के ही राधेश्याम की जमीन बंटाई पर ले रखी है। धान की पौध लगाने के लिए बुधवार रात 11 बजे मनोज बाइक से खेत में पानी भरने जा रहे थे। मनोज के मुताबिक पंपसेट के पास खड़े पांच हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट करने की कोशिश की तो वह किसी तरह बचकर भाग निकले। गांव वालों को सूचना दी तो सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। बदमाश खुद को घिरता देख गन्ने के खेत में घुस गए तो लोगों खेत को चारों तरफ से घेर लिया। इस लुकाछिपी के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर चार बदमाश तो फरार हो गए लेकिन एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही सीओ जगमोहन सिंह बुटोला और कोतवाल गौरव सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पुलिस को घायल बदमाश ने अपना नाम राजू खां पुत्र आजम खां निवासी धर्मपुर लौंगा थाना फरीदपुर बताया। कहा कि उसके साथ बदायूं निवासी राजा और लाडपुर खटेली गांव का असगर अली भी थे। अन्य लोगों के नाम की उसे जानकारी नहीं है। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में उपचार को भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बरेली रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी देहात ने भी आरोपी से पूछताछ की। बाद में कई ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर बाकी बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। मनोज कुमार ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बदायूं गई टीम ने पकड़ा संदिग्ध
बदमाश राजू खां से इनपुट मिलने के बाद पुलिस की एक टीम बदायूं रवाना हो गई। सूचना है कि पुलिस ने एक और बदमाश को हिरासत में ले लिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बारे में अभी पुलिस खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की पिटाई से घायल बदमाश राजू के खिलाफ फरीदपुर थाने में तीन मामले पहले से दर्ज हैं। उसकी हालत तो नाजुक है पर वो खतरे से बाहर है। अभिरक्षा में ही उसका इलाज कराया जा रहा है। सही होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात