{"_id":"5d7a960c8ebc3e015e1b5c59","slug":"crime-in-tilhar-bareilly-news-bly375959758","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का दोस्त बोला-स्वामी से संबंधित कुछ वीडियो समय आने पर कोर्ट को दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का दोस्त बोला-स्वामी से संबंधित कुछ वीडियो समय आने पर कोर्ट को दूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के मित्र संजय सिंह ने बताया कि अभी कुछ और ऐसे वीडियो और सबूत हैं, जिसको समय आने पर सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्वामी ने संन्यासी वेश को कलंकित किया है। छात्रा ने मुझसे सुरक्षा मांगी थी, मैंने दोस्त के नाते उसे सुरक्षा दी। इसमें उसने कुछ गलत नहीं किया।
संजय ने बताया कि पुलिस के डर की वजह से वह अपनी पीड़ित दोस्त के साथ उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य प्रांतों में घूमने के बाद राजस्थान पहुंचा। इस दौरान 82 जिलों में घूमता फिरता रहा लेकिन पुलिस के आला अफसर व क्राइम ब्रांच उसे छू नहीं सकी। बताया कि उसने सुप्रीम कोर्ट में एक रिट डाल दी थी, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जब मामले को संज्ञान में लिया, तब वह पुलिस के सामने आया। छात्रा के साथ वह यूपी से इसलिए बाहर गया क्योंकि यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। इसीलिए दिल्ली में तहरीर दी गई।
पुलिस की 30 गाड़ियों के बीच में उसे दिल्ली ले जाया गया
बकौल संजय सिंह जब उसने छात्रा मित्र के साथ अपनी गिरफ्तारी दी, तब पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया। लगभग पुलिस की 30 गाड़ियों के काफिले के बीच में उसे ले जाया गया। बताया कि प्रत्येक जनपद के क्रास करने पर उस जनपद की पुलिस की गाडिय़ां उसके काफिले के साथ चल पड़ती थीं, जब कहीं बैरियर पर गाड़ी का काफिला रुकता था, तब सड़क के चारों ओर देखने वालों का तांता लग जाता था।