फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in tilhar

बच्ची से अश्लील हरकत करने पर युवक की पिटाई

Wed, 17 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime in tilhar
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला दातागंज में मंगलवार रात करीब आठ बजे एक युवक पांच साल की एक बच्ची को गोद में लेकर उससे अश्लील हरकतें कर रहा था, इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने हरकतें करते देखकर उसे फटकारा तो वह बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस दौरान लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। शोरशराबा सुनकर लोग एकत्र हो गए और युवक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। उसका प्राथमिक उपचार कराया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय राय ने बताया कि तिलहर रेलवे स्टेशन के पास गांव डभौरा निवासी 23 वर्षीय युवक शमीम मंगलवार रात करीब आठ बजे नगर के एक मोहल्ला से साइकिल से जा रहा था, इसी दौरान शमीम ने मोहल्ले में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को गोद में उठा लिया और टॉफी खिलाने का लालच देकर उसे पास की एक गली में बैठकर उसके गाल पर चुंबन लेने लगा। बताते हैं कि इसी दौरान मोहल्ले के किसी युवक ने बच्चे के साथ उसे अश्लील हरकत करते देख लिया और शोर मचा दिया। इस दौरान युवक बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। भागते हुए युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। पीड़ित बच्ची का पिता भी अस्पताल में पहुंच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट आदि में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी शमीम ने कोतवाल को बताया कि वह मीरानपुर कटरा में गाड़ियों का कुछ काम करता है। मोहल्ला दातागंज से वह साइकिल से जा रहा था इस दौरान बच्ची साइकिल के पास आ गई वह बच्ची को गोद में लेकर प्यार दुलार करने लगा इसी दौरान कुछ लोगों ने आकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed