फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

रेलवे में बहुत पुराना है टिकट की कालाबाजारी का खेल

Sat, 07 Dec 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
पीलीभीत। बनवसा रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट की कालाबाजारी का खेल तो अब पकड़ में आया है, मगर यह बहुत समय से बनवसा समेत कई स्टेशनों पर चल रहा है। बरेली से लेकर पीलीभीत, बनवसा और टनकपुर तक बड़ा गिरोह धंधा कर रहा है। टिकटों की कालाबाजारी कराने में रेलवे के ही अफसर-कर्मचारी शामिल हैं। विजिलेंस के छापे में स्टेशन अधीक्षक की संलिप्तता उजागार होने से भी इस बात की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रेलवे में टिकटों की कालाबाजारी का खेल पीलीभीत में भी लंबे समय से चल रहा है। एक साल पहले भी टिकटों की कालाबाजारी का मामला पकड़ा गया था। फर्जी टिकट बुकिंग के मामले छह महीने में दो बार सामने आ चुके हैं। हाल ही मे शहर के एक युवक के पास से अवैध तरीके से टिकटों की बुकिंग के मामले मिलने पर जीआरपी ने उसे जेल भेजा था। फर्जी टिकटों को लेकर रेलवे स्टेशन के आसपास ही जालसाज सक्रिय रहते हैं। पिछले माह रेलवे की अपराध सूचना शाखा ने फेसबुक की मदद से मोहल्ला पंजाबियान में छापामारी की थी। मौके से बिना पंजीकृत आईडी से बने 31 टिकट बरामद हुए थे। इन टिकटों पर यात्रा करना शेष बचा था। इन टिकटों की कीमत 27,316 रुपये बताई गई। टीम ने युवक को गिरफ्तार कर विभागीय कार्रवाई की और जेल भेज दिया था। मगर, टिकटों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह की पड़ताल नहीं की गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार तब ऐसा माना गया कि रेलवे टिकटों की कालाबाजारी को लेकर विभागीय अफसर सख्ती दिखाएंगे। मगर, बनवसा में एक बार फिर स्टेशन मास्टर के इस धंधे में संलिप्तता उजागर होने के बाद इसमें किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने का संदेह है।
विज्ञापन

पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। बाहर से हम लोगों को कोई मतलब नहीं है। यहां सब कुछ ठीकठाक चल रहा है। -धर्मेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक पीलीभीत जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed