{"_id":"5db33f5b8ebc3e93a04ea3d1","slug":"crime-in-pilibhit-bareilly-news-bly3816938190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली प्रभारी पर जुआरियों का जानलेवा हमला, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली प्रभारी पर जुआरियों का जानलेवा हमला, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जुआ के अड्डे पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी पर जुआरियों ने गुरुवार रात हमला बोल दिया। जुआरियों ने उनका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने सभी सात हमलावरों को मौके से धर दबोचा। जुए के फड़ से 82,800 रुपये, चार वाहन और ताश की गड्डी बरामद हुई है। सातों जुआरियों के खिलाफ जानलेवा हमला और जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गुरुवार रात ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि भिकारीपुर प्राइवेट स्टैंड के पास कोकाकोला एजेंसी से सटे मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी, एसआई गौरव विश्नोई ने टीम के साथ मकान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों ने हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार जुआरियों ने कोतवाली प्रभारी का गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस टीम ने सभी सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल प्रभारी की ओर से हमलावर मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी राजीव अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, साहूकारा मोहल्ला निवासी मनीष पांडे, सरफराज खां निवासी राशिद हुसैन, आसफजान मोहल्ला निवासी राजा गुप्ता, डालचंद निवासी सजर उर्फ चोनाऔर बॉबी कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सभी को जेल भेज दिया गया है।