{"_id":"5e079d278ebc3e88110a4b94","slug":"crime-in-jahanabad-pilibhit-bareilly-news-bly38985154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी काटने में निवर्तमान भाजपा जिला मंत्री हरिओम राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लकड़ी से जुड़े कागजात मांगे तो भाजपा नेता ने धमकाते हुए सत्ता का रौब झाड़ा, लेकिन काम नहीं आया। पुलिस उन्हें थाने लाई और मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें भाजपा नेता के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। चोरी से लकड़ी काटने, वन संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने निवर्तमान भाजपा महामंत्री को जेल भेज दिया।
जहानाबाद थाने के दरोगा नंद किशोर शुक्रवार रात टीम के साथ गश्त पर थे। बाकरगंज गांव के पास पहुंचते ही उनको सूचना मिली कि एक व्यक्ति सागौन की इमारती लकड़ी चोरी से काटकर लाया है। ये लकड़ी कंजानाथ पट्टी अड्डे पर रखी है। इसका संज्ञान लेकर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई। वहां भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री कंजानाथ पट्टी गांव निवासी हरिओम राठौर लकड़ी के बोटे उठा रहे थे। पुलिस ने उनसे लकड़ी कटान का लाइसेंस मांगा तो भाजपा नेता सत्ता का रौब दिखाकर पुलिस से भिड़ गए। पुलिस का कहना है कि निवर्तमान भाजपा जिला मंत्री ने अभद्रता शुरू कर दी। सत्ता का रौब झाड़ते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस को मौके से सागौन की इमारती लकड़ी के 25 बोटे भी मिले। पुलिस भाजपा नेता को पकड़कर थाने ले आई। रात में ही उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में भाजपा नेता के नशे में होने की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता लगा है कि आरोपी हरिओम राठौर भाजपा की सत्ता दिखाकर अनाधिकृत रूप से लकड़ी का व्यापार करता है। वह इसी चोरी से लकड़ी काटकर लाने के बाद बेचता है। चोरी से लकड़ी काटने और वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर हरिओम राठौर का शनिवार को चालान कर जेल भेज दिया है।
एएसपी ने इंस्पेक्टर को लगाई फटकार
भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी भाजपा नेता से रुपये के लेन-देन की सांठगांठ में लग गए। धाराओं में मदद देने के नाम पर सेटिंग शुरू कर दी गई। इसकी भनक अधिकारियों को लग गई तो एएसपी रोहित मिश्र ने इंस्पेक्टर मनीराम सिंह को फटकार लगाई और तुरंत गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्रवाई को गति दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर कंजानाथ पट्टी अड्डे से पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सागौन की लकड़ी के 25 बोटे भी बरामद हुए हैं। -रोहित मिश्र, एएसपी