फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in bilsanda pilibhit

महिला प्रधान को पति ने निर्वस्त्र कर लाठी से पीटा

Sun, 03 Nov 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime in bilsanda pilibhit
बिलसंडा (पीलीभीत)। पति से अनबन के बाद ढाई माह से मायके में रह रही महिला प्रधान को उनके पति ने निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। वह उस पर ससुराल चलने का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर आपा खो बैठा। महिला प्रधान ने पति पर गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पति पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रधान ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। उनका पति उनको आए दिन मारता-पीटता था। ढाई माह पूर्व विवाद होने पर वह मायके आकर रहने लगी। मायके में उसकी मां है। पिता की मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह करीब 10 : 30 बजे उसका पति मायके आ धमका। वह उस पर ससुराल चलने का दबाव बनाने लगा। जब उसने ससुराल जाने से इंकार किया तो पति ने घर में रखी लाठी से उसकी पिटाई की। महिला प्रधान का आरोप है कि पति ने शरीर के नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया। शोर मचाने पर गांव वाले जमा हो गए। पति धमकी देकर भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। यूपी 100 पुलिस ने उसको अस्पताल भिजवाया। कुछ ही देर में बिलसंडा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। महिला प्रधान का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिर थाने जाकर महिला ने तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में निर्वस्त्र कर पीटने का जिक्र नहीं किया। पहले एनसीआर दर्ज की। फिर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 324 की बढ़ोतरी कर एफआईआर में तरमीम कर दिया।
विज्ञापन

महिला प्रधान ने थाने आकर सिर्फ मारपीट होना बताया था। उस पर एनसीआर दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ा दी गई हैं। आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। अगर महिला आरोपों को लेकर साक्ष्य देती है, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। - प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा हो सकता है मेडिकल
इंस्पेक्टर बिलसंडा एसके सिंह ने बताया कि महिला ने थाने आकर सिर्फ मारपीट में सिर में चोट आने की बात कही थी। उसी आधार पर मेडिकल परीक्षण कराया गया और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब महिला द्वारा नाजुक अंगों पर चोट पहुंचाने की बात कही जा रही है। इसकी जानकारी लगने पर महिला को शनिवार को बुलाया गया था। वह अब तक नहीं आई है। उसका बयान लिया जाएगा। अगर यह बात वह पुलिस के सामने है, तो बयान को रिपोर्ट में शामिल कर दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
प्रधान बोलीं- फर्जी दस्तखत कर निकाल लेता है पैसा
बिलसंडा (पीलीभीत)। महिला प्रधान से पति द्वारा की गई मारपीट का मामला शनिवार को उस वक्त तूल पकड़ गया जब पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर खुद को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रधान ने पति पर कुछ संगीन आरोप भी लगाए हैं। प्रधान के खाते में को रुपयों के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है।

पीड़ित महिला प्रधान ने पति से चल रही अनबन की मुख्य वजह पर बताया कि दरअसल पति उनके फर्जी हस्ताक्षर कर प्रधानी के खाते से रुपये निकालकर खर्च करता है। वह जब इसका हिसाब मांगती है, तो उनसे गाली गलौज कर मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकालने का विरोध किया जा चुका है। ढाई माह पहले भी इसी को लेकर उनसे मारपीट की गई थी। मामला थाने तक भी पहुंचा लेकिन आपसी विवाद होने के कारण सुलह समझौते के आधार पर टाल दिया गया था। वह बच्चों को ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई थीं। इसके बाद से यहीं पर रह रही है। महिला ने बताया कि पति ने जो हरकत उसके साथ की है, वह पहले से करता आ रहा है। आजिज आकर वह अपने मायके आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed