{"_id":"b0ebcac03c51aabc4293d03572f2feb3","slug":"crime-hindi-news-447","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला को बंधक बनाकर लूटा
बरेली
Updated Tue, 07 Apr 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना इज्जतनगर के ग्राम परतापुर जीवन सहाय गांव में दिनदहाडे़ महिला को बंधक बनाकर उसके घर का जेवर लूट लिया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है।
परतापुर जीवन सहाय गांव के शमशाद खान शादी में बच्चों के साथ नवाबगंज के अख्तियारपुर गांव गए हुए थे। उनकी पत्नी नगमा उर्फ गुड़िया घर में अकेली थीं। रविवार को दिन में करीब ढाई बजे दो युवकों ने आते ही नगमा की आंखों में पट्टी बांधकर उसे बैड से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने घर में लूटपाट की। अलमारी का ताला तोड़कर उसने रखा सोने का हार, अंगूठी, पैंडल, चांदी की जेबरी, फैंसी बुंदे और नगदी समेत करीब सवा लाख रुपये का माल समेट ले गए। नगमा मानसिक बीमारी के ग्रस्त है। बदमाशों के आंखों पर पट्टी बांधने से वह घबराकर पसीना-पसीना थी। बदमाशों ने फोन पर उसकी शमशाद से बात भी कराई। इसका मतलब साफ है कि बदमाश आसपास के ही रहने वाले हैं। एसओ ने बताया कि मामले की जांच करा रहे हैं। घटना की कहानी से आसपास के ही युवक लग रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कोई नतीजा निकलेगा।