Bareilly: गन्ने के खेत में महिला का नग्न अवस्था में मिला शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या के लगाए आरोप
सीओ मितौली आदित्य कुमार गौतम प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। दुष्कर्म हुआ या नहीं हुआ। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला गांव स्थित घर से एक किलोमीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर पति के साथ रहती थी। बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे भैंस का दूध निकालकर वह अपने घर आ रही थी लेकिन पहुंची नहीं। घर में मौजूद बेटे ने समझा मां ट्यूबवेल पर रुकगई होंगी। पति ने समझा कि वह घर पर रुक गई होंगी। इससे रात में महिला की गुमशुदगी का पता ही नहीं चल सका।
गुरुवार की सुबह महिला का छोटा बेटा जब अपने ट्यूबवेल पर गया और मां के बारे में पिता से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह तो शाम 6:00 बजे ही दूध लेकर घर गई थीं। बेटे ने बताया कि मां घर नहीं पहुंची। इस पर दोनों का माथा ठनका और फिर पूरा परिवार मां की खोजबीन में जुट गया। सुबह करीब 9:00 बजे ट्यूबवेल से करीब आधा किलोमीटर दूर जगदीश के गन्ने के खेत में महिला का नग्न अवस्था में शव मिला।
घटनास्थल पर पुलिस कई घंटे बाद पहुंची तब तक मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो चुके थे। मितौली सीओ आदित्य गौतम भी दोपहर बाद दो बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद मां की हत्या की गई है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक पुलिस ने तहरीर नहीं ली है। परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार करने को कहा है।
अंधेरा होने पर एसपी जांच करने पहुंचे
महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने के मामले में एसपी संजीव सुमन भी घटनास्थल पर शाम करीब 6.30 बजे पहुंचे, तब तक अंधेरा हो चुका था। टार्च की रोशनी में एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
दूर-दूर मिलीं चप्पलें और बर्तन
मैगलगंज। मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि महिला का किसी से कोई विरोध नहीं था। इससे हत्या के कारणों को लेकर गुत्थी उलझी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने में कई व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। क्योंकि जिस जगह पर महिला का शव मिला है, उससे काफी दूर महिला की चप्पलें और उससे भी दूर वह बर्तन मिला, जिसमें दूध लेकर आ रही थी। इससे यही लग रहा है कि महिला को कई व्यक्ति दबोचकर गन्ने के खेत में ले गए होंगे। वारदात नशेड़ी व जुआड़ियों का गैंग भी कर सकता है।