{"_id":"630e66bc39cf73479b518ef0","slug":"crime-bareilly-news-bly4960444151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: जिला अस्पताल में डॉक्टर और सिपाही की नोकझोंक, मेडिकल के दौरान इंतजार करने की बात पर भड़का पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: जिला अस्पताल में डॉक्टर और सिपाही की नोकझोंक, मेडिकल के दौरान इंतजार करने की बात पर भड़का पुलिसकर्मी
Wed, 31 Aug 2022 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:06 AM IST
सार
जरीफनगर में तैनात सिपाही एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया था। यह मामला पुराना था लेकिन आरोपी मंगलवार शाम गिरफ्तार हुआ था। इससे सिपाही उसे देर रात लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उस वक्त डॉक्टर किसी घायल का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सिपाही से कुछ देर इंतजार करने को कहा था लेकिन यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।
विज्ञापन
Docter, police, डॉक्टर और पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के जिला अस्पताल में मंगलवार रात एक सिपाही और डॉक्टर में नोकझोंक हो गई। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
जरीफनगर में तैनात सिपाही एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया था। यह मामला पुराना था लेकिन आरोपी मंगलवार शाम गिरफ्तार हुआ था। इससे सिपाही उसे देर रात लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उस वक्त डॉक्टर किसी घायल का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सिपाही से कुछ देर इंतजार करने को कहा था लेकिन यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।
उसने एक कर्मचारी से ही अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसकी डॉक्टर से नोकझोंक हो गई काफी देर तक अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा होता रहा। बाद में कहीं मामला शांत हुआ और आरोपी का मेडिकल परीक्षण के साथ-साथ डीएनए टेस्ट को सैंपल भी लिया गया। बाद में सिपाही आरोपी को लेकर चला गया। संवाद