फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teenager gang raped by three in badaun

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: लघुशंका के लिए गई थी पीड़िता, निजाम, शहंशाह और फैजन ने की दरिंदगी

Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
सार

इस संबंध में दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
teenager gang raped by three in badaun
दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलापुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी एक गांव की है। उसकी मां का आरोप है कि उसके गांव में सोमवार रात एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। उसे देखने के लिए वह परिवार के साथ गई थी।

विज्ञापन


रात 12 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी लघुशंका करने घर आई थी, तभी निजाम, शहंशाह और फैजन उसके पीछे-पीछे आ गए। उन्होंने जैसे ही किशोरी शौचालय से निकली कि उसको पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो महिला बेटी को देखने घर पहुंची। जहां उसने आरोपियों को भागते देखा। महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इस संबंध में दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed