{"_id":"62b46c44d7566c55e22bf57b","slug":"crime-bareilly-news-bly4891606151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती महेंद्र। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में दूल्हे के 18 वर्षीय भाई संतोष की मौत हो गई। वह बड़े भाई की बरात में जा रहा था। बाइक पर दो अन्य लोग भी सवार थे। ककराला इलाके में पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संतोष की जान चली गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवारा निवासी संतोष (18) पुत्र रामभजन 11 वीं का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक वह उझानी के अतर सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ता था। बुधवार रात उसके बड़े भाई राधेश्याम की शादी थी। उसका बरात अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ाना गई थी। उसमें कुछ बराती पहुंच गए थे जबकि कुछ बराती रास्ते में थे। संतोष गांव के महेंद्र (40) और विमल (30) के साथ बाइक से बरात में जा रहा था। उस वक्त कोई हेलमेट नहीं लगाए था। उनकी बाइक ककराला इलाके में सिमरिया भट्ठे के नजदीक पहुंची थी कि तभी किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। जब इसके बारे में परिवार वालों को पता चला तो सभी लोग मौके पर पहुंच गए। सभी बराती भी लौट आए। वहां केवल दूल्हा रह गया। उसकी बरात चढ़ नहीं पाई थी। लड़की वालों ने गमगीन माहौल में केवल रस्में निभाईं। राधेश्याम की शादी कराई और दुल्हन को विदा किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने संतोष के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन को तलाश कर रही है।