{"_id":"6273bb8e064586144c2fae25","slug":"crime-bareilly-news-bly4837419159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट की, आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक पोस्ट की, आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर दूसरे धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की। शिकायत पर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज कर बृहस्पतिवार दोपहर बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी सद्दाम उर्फ भूरा ने सोशल मीडिया पर दूसरे धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इस पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा, मयंक पाठक, पवन मिश्रा, अजय कटिहा, धर्मेंद्र, सुमित चौहान, प्रदीप चौहान समेत तमाम लोग व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने एसओ चरण सिंह राणा को आपत्तिजनक पोस्ट दिखाते हुए बताया कि सीकरी गांव के सद्दाम उर्फ भूरा ने यह पोस्ट डाली है। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इससे लोग गुस्से में हैं।
सभी लोगों ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। माहौल को गर्म देखते हुए एसआई राजेश कौशिक ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।