फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 30 Apr 2022 08:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
crime
सिलहरी (बदायूं)। शहर से सटे चंदोखर गौंटिया में शनिवार सुबह 22 वर्षीय विवाहिता कविता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने उसके पति समेत ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा निवासी हरदयाल के मुताबिक उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बेटी कविता की शादी चंदोखर गौंटिया के राजा कश्यप के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने कविता को परेशान करना शुरू कर दिया। उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। उसके साथ मारपीट तक की गई। इससे कविता ज्यादा परेशान थी। हरदयाल ने राजा कश्यप और उसके परिवारवालों पर कविता की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुरालवालों ने कविता की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया। शनिवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने कॉल करके इसकी सूचना दी। इस पर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरदयाल ने राजा कश्यप और उसके परिवारवालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed