फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

घर में घुसकर युवती का सिर फोड़ा

Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली। गहोरा गांव में कुछ दबंगों ने एक अनुसूचित जाति परिवार के घर मे घुसकर एक युवती पर हमला कर दिया। परिवार के दूसरे लोगों को भी पीटा। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी जसपाल वाल्मीकि की बेटी काजल गांव के सामुदायिक शौचालय की स्वच्छकार है। बताते हैं कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोग उस पर कई दिन से काम न करने का आरोप लगा रहे थे। कहा जा रहा था कि छह हजार रुपये महीने रख लेती हो, इस बात का काजल ने जवाब दे दिया। तब बृहस्पतिवार देर रात कई दबंग लोग उसके घर मे घुस गए। उस पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। वहीं उसकी मां जसोदा को भी डंडों से पीटा। मामले में पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। सीओ विनय कुमार सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। घटना के बाद देर रात काफी संख्या में वाल्मीकि बस्ती के लोग अस्पताल और थाने आ गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed