{"_id":"61b3a28046fb29773b58f1c3","slug":"crime-bareilly-news-bly468842958","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी में घुसी बाइक, कासगंज के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी में घुसी बाइक, कासगंज के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शुक्रवार रात कादरचौक-बदायूं रोड पर बाइक सवार कासगंज के दो युवक बैलगाड़ी से टकरा गए। इसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बड़वानी निवासी पुष्पेंद्र और विकास उर्फ भूरे एक ही बाइक पर बदायूं में एक शादी की दावत में जा रहे थे। उस दौरान दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक कादरचौक बदायूं रोड पर असरासी गांव के नजदीक पहुंची। तभी आगे चल रही बैलगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर बुला दिया। पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां दोनों की मौत हो गई। परिवार वालों को सूचना देदी गई है। संवाद