फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चुनावी रंजिश में पंचायत मित्र की बांके से काटकर हत्या

Mon, 23 Aug 2021 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
मनोज कुमार (पंचायत मित्र) फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
मितौली (लखीमपुर खीरी)। पंचायत चुनाव की रंजिश में शनिवार रात रसूलपुर के पंचायत मित्र मनोज (36) की लाठी-डंडे और बांके से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पिता त्रिवेणी प्रसाद की तहरीर पर चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों सुरेश और बाल गोविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत रसूलपुर के मजरा कमलापुर निवासी मनोज शनिवार रात मितौली से बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव के करीब जैसे ही वह पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अमरजीत, सुरेश, बाल गोविंद और रवित ने उसके ऊपर लाठी-डंडे और बांके से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। चीख सुनकर खेत में काम कर रहे मनोज के पिता त्रिवेणी प्रसाद और भाई अखिलेश भी मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उनके सामने भी मनोज पर वार किए और बाद में भाग गए। मनोज ने पिता के सामने ही दम तोड़ दिया । मृतक मनोज और आरोपी पक्ष दोनों अनुसूचित जाति के हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान के चुनाव के बाद दोनों में ही विवाद हो गया था। गलौज व मारपीट की शिकायतें दोनों तरफ से मितौली थाने में दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन

-
पुरानी रंजिश में हुई मनोज की हत्या
परिजन का कहना है कि आरोपियों से पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश चल रही है। बताते हैं कि मनोज पर हमला करने वालों में अमरजीत सफाई कर्मी है। मृतक मनोज और आरोपी पक्ष दोनों अनुसूचित जाति के है। इस बार प्रधान पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को खड़ा किया था, जिसमें अमरजीत की तरफ के मनोज यादव (वर्तमान प्रधान) की जीत हुई थी। इस कारण प्रधान और पंचायत मित्र के बीच आपसी सामंजस्य नहीं बन पा रहा था। बाद में प्रधान और मनोज में समझौता हो गया। यही बात अमरजीत पक्ष को अखर गयी और उन्होंने प्लान बनाकर मनोज को ही रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया। पुलिस का कहना है कि कि अक्सर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज व मारपीट की शिकायतें मितौली थाने में की जाती रहीं, जिसमे दोनों पक्षों के लोगों को नामजद भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
मितौली। रक्षाबंधन से एक दिन पहले भाई की हत्या से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जो बहनें भाई को रविवार को राखी बांधतीं वह उसका शव देखकर बिलख पड़ीं। यहां तक कि बेहोश हो गईं।
मनोज दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई अखिलेश खेतीबाड़ी का काम देखता था। बड़ी बहन पूजा गोला के मलंगनपुर व डाली बिजुआ के तनियापुर में ब्याही है।
पिता के सामने ही पुत्र को उतार दिया मौत के घाट
मितौली। थाना क्षेत्र मितौली की ग्राम पंचायत रसूलपुर के पंचायत मित्र को उसके पिता के सामने ही बांके और लाठियों से मौत के घाट उतार दिया गया।
मृतक मनोज के परिवार वालों ने बताया कि सुबह 11 बजे वह मितौली ब्लॉक में अपनी पंचायत का कुछ काम लेकर गया था, रात में काम खत्म करके मितौली से बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह गांव के करीब अशोक कुमार के खेत के पास पहुंचा कि तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही अमरजीत, सुरेश, बाल गोविंद और रवित ने उसे घेर लिया। उसके ऊपर लाठी-डंडों और बांके से प्रहार करने लगे।
मृतक के पिता त्रिवेणी प्रसाद में बताया कि दबंगों ने बांके से पुत्र के चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल मनोज ने जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया तो शोर सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर वह, छोटा भाई अखिलेश, मनोज को बचाने के लिए दौड़े लेकिन वह कुछ कर पाते कि उसके सामने ही हमलावरों ने उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भाग गए। हत्या की घटना की सूचना मिलते ही गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर सीओ मितौली संदीप सिंह व थाना प्रभारी अनिल सैनी भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। संवाद

--
पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी मितौली के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed