फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पानी के प्लांट पर काम करने गई सगी बहनों से दुष्कर्म

Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। पानी के प्लांट पर काम करने पहुंची इंटरमीडिएट की छात्रा से शादी का झांसा देकर एक कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद भी परिवार को शादी का भरोसा दिलाता रहा। वहीं छात्रा के स्थान पर काम करने गई उसकी बड़ी बहन से भी दुष्कर्म किया। प्लांट मालिक ने शिकायत मिलने पर पहले खुद और बाद में अपने ड्राइवर को घर भेजकर पीड़िता के परिवार वालों को धमकियां दी। सुनगढ़ी पुलिस ने महिला से मिली तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति का नौ साल पहले निधन हो गया था। सत्रह वर्षीय पुत्री जोकि इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह परिवार के भरण पोषण में मदद करने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी के प्लांट पर काम करती थी। उसे 80 पैसे प्रति जार भरने का मिलता था। उसी प्लांट पर खगड़िया (बिहार) के गांव वल्हा निवासी रवि यादव पुत्र महेश यादव काम करता है। मई 2020 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाए। बेटी ने गर्भवती होने पर पूरी बात बताई। इस पर जब रवि यादव से बात की गई तो उसने जल्द शादी करने का भरोसा दिला दिया था। फिर छोटी बेटी के स्थान पर बड़ी बेटी काम पर जाने लगी। आरोप है कि जुलाई 2020 में आरोपी ने डरा धमकाकर बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बड़ी बेटी से दरिंदगी की जानकारी मिलने पर प्लांट मालिक अशोक मंडल से शिकायत की। मगर प्लांट की बदनामी की बात कहकर उसने चुप रहने को कह दिया। 13 मार्च 2021 को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बेटी का गर्भपात हो गया। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया। कार्रवाई से बचने के लिए 18 मार्च 2021 को प्लांट मालिक का ड्राइवर सुरेश शर्मा घर आया और गाली गलौज की। मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रवि यादव, अशोक मंडल और सुरेश शर्मा पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट, धमकाने, गाली गलौज और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed