फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अपडेट: छात्रा से बाग में की गई थी दुष्कर्म की कोशिश फिर केरोसिन डालकर जलाया

Thu, 25 Feb 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुरः बाग में जले अवशेष जो छात्रा के कपड़े माने जा रहे हैं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगरिया मोड़ के पास सोमवार शाम अधजली मिली छात्रा के साथ जो हुआ वह रूह कंपाने वाला था। छात्रा को पास के बाग में घसीटकर कपड़े फाड़ डाले गए, फिर शोर मचाने पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। छात्रा के संघर्ष करने और राहगीरों के वहां से गुजरने पर हमलावर घबराकर भाग गए। छात्रा को गंभीर स्थिति में लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा एसएस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। यह कालेज पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का है। सोमवार को वह पिता के साथ कॉलेज आई थी। कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक छात्रा कॉलेज में दिन में 11:40 पर दाखिल हुई। करीब आधे घंटे बाद वह डैम रोड की ओर से नगरिया मोड़ जाने वाले रास्ते में अकेले पैदल जाते एक सीसीटीवी फुटेज में नजर आई। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि छात्रा खुद नगरिया मोड़ की ओर गई होगी। मगर वह किस साधन से वहां पहुंची, यह साफ नहीं हो रहा है क्योंकि वारदात स्थल डैम रोड पर लगभग 13 किलोमीटर दूर है। छात्रा ग्रामीणों को नगरिया मोड़ से पहले रिंग रोड से लगे खेत पर जली हुई अवस्था में मिली थी। मंगलवार को खेत से लगे बाग में एक जगह अधजले कपड़े मिले हैं। बाग में ही छात्रा से हैवानियत की कोशिश की गई। छात्रा का हमलावरों से जमकर संघर्ष हुआ क्योंकि खेत पर गेहूं की फसल काफी नष्ट मिली है। इसके बाद राहगीरों के गुजरने और छात्रा के लगातार शोर मचाने पर हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

एसपी एस आनंद ने बताया कि छात्रा को कपड़े उतार कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। दुष्कर्म के प्रयास की बात अभी स्पष्ट नहीं कही जा सकती। छात्रा के कुछ न बताने से केस खुलने में थोड़ी दिक्कत आ रही है लेकिन जल्द वारदात का खुलासा होगा। फिलहाल छात्रा को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सोमवार को नगरिया मोड़ के पास वारदातस्थल पर तहस-नहस हुई गेहूं की फसल । संवाद

शाहजहांपुर में सोमवार को नगरिया मोड़ के पास वारदातस्थल पर तहस-नहस हुई गेहूं की फसल । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed