{"_id":"5e2a01be8ebc3e4ad07ca0c9","slug":"crime-bareilly-news-bly3931546179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे मिली फ्रिज कंपनी के सेल्समैन की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे मिली फ्रिज कंपनी के सेल्समैन की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों संग पार्टी करने गया था, हत्या की आशंका में पूछताछ शुरू
बिथरी चैनपुर (बरेली)। दोस्तों संग ढाबे पर पार्टी करने गए फ्रिज कंपनी के सेल्समैन की लाश दूसरे दिन शाम को हाईवे से नीचे ढलान पर लहूलुहान हालत में मिली। जांच में हादसा होने के संकेत मिल रहे हैं पर हत्या की आशंका भी बनी हुई है। पुलिस ने दोस्तों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पीलीभीत के खकरा मोहल्ले के मूल निवासी 30 वर्षीय कुशलराज वर्मा पत्नी अंजलि के साथ बरेली के शास्त्रीनगर बरेली में किराये पर रहते थे। वह फ्रिज बनाने वाली नामी कंपनी के सेल्समैन थे। गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बिथरी पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में किसी का शव पड़ा है। सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। आधार कार्ड से शव की पहचान कुशलराज के रूप में हुई। छानबीन में पुलिस को पता लगा कि कुशलराज बुधवार रात अपने दोस्त अभिषेक, अजय, राजू, ज्ञानजीत, प्रशांत और सुधीर के साथ पार्टी करने आए थे। तभी से वह गायब थे। पूछताछ के लिए पुलिस ने सभी दोस्तों को थाने बुला लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पार्टी के बाद कुशलराज अचानक गायब हो गए। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। तब उन्हें लगा कि कुशलराज घर चले गए होंगे। वह सभी घर चले गए। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने जांच की तो चोटें एक्सीडेंट जैसी लगीं। हालांकि रात में मौत के बाद दूसरे दिन शाम को शव देखे जाने को लेकर सवाल उठ रहे थे। कुशलराज का एक जूता भी गायब था।