{"_id":"5e2a01af8ebc3e4af95d8f5f","slug":"crime-bareilly-news-bly39315041","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड ने हटाया अतिक्रमण, दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया झोपड़ी उजाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड ने हटाया अतिक्रमण, दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया झोपड़ी उजाड़ने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासद और उसके बेटे पर पीड़िता ने कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट
बरेली। गुरुवार को कैंट बोर्ड ने सड़क किनारे और सरकारी भूमि में हुआ अतिक्रमण जेसीबी से ढहा दिया। इसमें पिछले दिनों सभासद और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली पीड़ित का भी घर शामिल था। उसने आरोप लगाया कि समझौता करने से इंकार करने पर जानबूझकर उसके घर को निशाना बनाया गया।
पीड़िता बृहस्पतिवार को शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय आई। बताया कि सभासद और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। सभासद का बेटा कैंट बोर्ड में कर्मचारी है। आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को परेशान कर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगे। उसने समझौते से इंकार करके दो दिन पहले आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज करा दिए। तभी अतिक्रमण अभियान की आड़ में उनके कच्चे मकान पर जेसीबी चलवा दी गई। अब परिवार सर्दी में खुले में रहने को मजबूर है। वहीं, इस मामले में कैंट इंस्पेक्टर का कहना था कि कैंट बोर्ड ने पुलिस की मदद से कई अवैध अतिक्रमण हटाए हैं। इसमें किसी से व्यक्तिगत खुन्नस का कोई सवाल नहीं उठता। ब्यूरो