{"_id":"5e28a5a88ebc3e4ad56ac9c7","slug":"crime-bareilly-news-bly393064812","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग कंपनी बनाने के आरोपी पति-पत्नी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग कंपनी बनाने के आरोपी पति-पत्नी को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में फर्जी कंपनी बनाकर कई लोगों की नियुक्ति की गई थी। एक कर्मचारी से करीब साढ़े चार लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा कराई गई, बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद आरोपी सीएमडी और उसकी एमडी पत्नी को जेल भेजा गया है।
हाफिजगंज के दोहरिया गांव निवासी विकास बाबू की ओर से धौराटांडा निवासी प्रोवेल हेल्थ केयर कंपनी के सीएमडी रमेश चंद्र, उसकी पत्नी कंपनी की एमडी नीलम, सहायक निदेशक वेदप्रकाश और रमेश की मां के खिलाफ 19 सितंबर 2019 को धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट कराई थी। बताया था कि वह बेरोजगार थे। कंपनी ने सुनहरे सपने दिखाकर भर्तियां निकालीं। उनका इंटरव्यू लिया। उनसे 4.65 लाख रुपये सिक्योरिटी के नाम पर लिए। दो महीने तक बीस हजार वेतन दिया। बाद में घाटा बताकर वेतन देना बंद कर दिया। जिद की तो जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि रमेश और नीलम को जेल भेजा गया है।