फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दिल्ली हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
एक ही बाइक से घर लौट रहे थे चार युवक, एक का पैर कटा
विज्ञापन

बरेली (सीबीगंज)। नामकरण संस्कार कार्यक्रम में काम करके एक ही बाइक से घर लौट रहे चार कारीगरों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक का पैर कट गया। दरअसल युवकों की बाइक को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी। इस पर दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर ही झगड़ने लगे। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

सीबीगंज क्षेत्र के गांव परधौली निवासी सतपाल, आशीष, आकाश और चेतन हलवाई का काम करते हैं। सोमवार रात चारों किला क्षेत्र के गांव रोठा में एक नामकरण संस्कार में काम करने पहुंचे थे। यहां से देर रात काम निपटाने के बाद चारों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौटने लगे। बाइक आकाश चला रहा था। रास्ते में उनकी बाइक को पीछे से आ रहे विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात फतेहगंज पश्चिमी निवासी सुनील कुमार की बाइक ने टक्कर मार दी। महेशपुरा में किया मोटर्स के पास दोनों पक्ष सड़क किनारे रुककर झगड़ा करने लगे। तभी किला की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर में 18 वर्षीय आकाश, 20 वर्षीय चेतन, आशीष और सुनील सड़क की तरफ गिरे। आकाश और चेतन ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गए, जबकि आशीष का एक पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मोरचरी भिजवाकर घायल आशीष और सुनील को मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में पहुंचे गांव के प्रधान नरेश गंगवार ने बताया कि सभी युवक एक ही कुनबे के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed