फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एसओ के जेल भेजे बदमाशों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Sat, 18 Jan 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
crime
सितारगंज के बदमाश समेत कई पर एसओ ने की थी कार्रवाई
विज्ञापन

साईं मंदिर से आगे सीसीटीवी में भी कुछ संदिग्ध चेहरे मिले
बरेली। एसओ अमरिया के शास्त्रीनगर स्थित घर में पड़ी डकैती के मामले में प्रेमनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच अब उन बदमाशों का नेटवर्क खंगाल रही है, जिन्हें पुष्कर सिंह ने जेल भेजा था। इनमें उत्तराखंड के सितारगंज का एक बदमाश भी शामिल है। साथ ही पुलिस को साईं मंदिर से आगे लगे सीसीटीवी में भी कुछ संदिग्ध लोग दिखे हैं, जिनकी तलाश कराई जा रही है।

मंगलवार शाम बदमाशों ने अमरिया एसओ पुष्कर सिंह के घर डकैती डाली थी। बदमाशों ने एसओ और उनके किराएदार प्रेमशंकर के परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट कराई गई, लेकिन पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आसपास के सीसीटीवी में भी कोई साफ चेहरा नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने अब एसओ पुष्कर सिंह द्वारा जेल भेजे गए बदमाशों का नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है। इनमें उत्तराखंड के सितारगंज का एक बदमाश भी है। पुलिस को आशंका है कि इस तरह के बदमाश भी वारदात कर सकते हैं, लेकिन पुष्कर सिंह इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह किसी अनजान गैंग ने ही की है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस को साईं मंदिर से आगे लगे सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध चेहरे मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed