फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ट्रेन से कटकर कारचोबी कारीगर की मौत

Sat, 18 Jan 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime
परिवार ने पहले हत्या का आरोप लगाया फिर बताया हादसा
विज्ञापन

बरेली। किला क्षेत्र में ससुराल आ रहे कारचोबी कारीगर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिवार ने पहले तो हत्या का आरोप लगाया, फिर हादसा बताने लगे।
किला क्षेत्र के नवदिया फाटक पर गुरुवार देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी वार्ड आठ निवासी कारचोबी कारीगर 30 वर्षीय मोहम्मद कफील के रूप में हुई। सूचना पर कफील के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। कफील के भाई जमील ने बताया कि गांव नवदिया में कफील की ससुराल है। कफील के साले माजिद के बेटे की आठ दिन पहले शादी थी। उसकी पत्नी नजराना और दो बेटियां नवदिया में ठहरे हुए थे। कफील अपने भाई जमील के पास फतेहगंज पश्चिमी गया था। फिर ससुराल से फोन आने की बात कहकर घर से चला आया। इसके बाद परिवार को कफील की मौत की खबर मिली। पुलिस इसे हादसा बता रही थी लेकिन परिवार ने हत्या की आशंका जताई। मगर बाद में आत्महत्या की कोई वजह न होना बताकर इनकार कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed