फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बरेली में 50 से ज्यादा बार अफीम की डिलीवरी करने के बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़े मामा-भांजे

Sat, 04 Jan 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली के तस्कर पुलिस से बचने को लेते हैं होम डिलीवरी
विज्ञापन

बरेली। पहले खुद झारखंड से अफीम लाने वाले बरेली के तस्कर अब जोखिम से बचने के लिए होम डिलीवरी लेने लगे हैं। एसटीएफ के चंगुल में फंसे झारखंड के तस्कर मामा-भांजे करीब 50 बार बरेली आकर अफीम की सप्लाई कर चुके हैं। एसटीएफ लंबे समय से इनके पीछे लगी थी लेकिन कामयाबी गुरुवार रात मिली। हालांकि आंवला का तस्कर शक होने की वजह से डिलीवरी लेने नहीं आया, अब फोन नंबर के आधार पर उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
ब्रह्मदेव दांगी और उसका भांजा धर्मपाल काफी समय से बरेली में अफीम की सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हजारीबाग के खूंटी के पास से साठ हजार रुपये किलो के हिसाब से अफीम लाते हैं और उसे बरेली में एक लाख रुपये प्रति किलो तक बेच देते हैं। बताया कि बरेली जिला खासकर आंवला क्षेत्र के तस्कर पहले खूंटी जाकर खुद अफीम खरीदते थे, लेकिन नक्सली गतिविधियां और रास्ते में माल पकड़े जाने के जोखिम से बचने के लिए उन्होंने अब होम डिलीवरी लेनी शुरू कर दी है। दांगी ने बताया कि वह अपने भांजे के साथ माल लेकर एसी कोच में रिजर्वेशन कराकर चलते हैं, इससे तलाशी या धरपकड़ का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन

बरेली एसटीएफ टीम के मुताबिक करीब 15 बार से दोनों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों हर बार चकमा देने में कामयाब हो गए। वैसे भी टीम सामान्य श्रेणी के कोच में ही तलाशी लेती थी। पिछले दिनों तस्करों की एक कॉल रिकार्ड की गई, इसमें उन्होंने एसी कोच में रिजर्वेशन की बात कही, तब इन दोनों को ट्रेस किया जा सका। जंक्शन पर उतरकर तस्करों ने आंवला के उस तस्कर को कॉल की जिसे उन्हें अफीम देनी थी। एसटीएफ टीम इनकी कॉल रिकार्ड कर रही थी। टीम दोनों पक्षों को दबोचने के मूड में थी पर कई घंटे बहाने बनाने के बाद भी स्थानीय तस्कर नहीं आया और बाद में उसने कॉल कट कर दी। ये दोनों परेशान हो गए तो एसटीएफ टीम ने आंवला के तस्कर का सहयोगी बनकर इन्हें मनोरंजन सदन के पास बुला लिया और दोनों को धर दबोचा। टीम ने रिपोर्ट में आंवला के तस्कर का वह नंबर भी शामिल किया है, उसी आधार पर उसे पकड़ा जाएगा। बता दें कि आंवला और फतेहगंज पश्चिमी में कई तस्कर झारखंड की इसी अफीम को केमिकल लगाकर तैयार करते हैं और तगड़े मुनाफे से बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed