{"_id":"5e0b9e438ebc3e8814206d28","slug":"crime-bareilly-news-bly390113490","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर इलाके में बीमा कंपनी सर्वेयर के घर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर इलाके में बीमा कंपनी सर्वेयर के घर डकैती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत से घर में घुसे डकैतों ने दंपती को बंधक बनाया
एक घंटे घर में रहे डकैत 80 हजार का माल ले गए
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शिवगंगा कॉलोनी में सोमवार रात बीमा कंपनी सर्वेयर के घर में डकैती पड़ गई। पांच डकैत छत के रास्ते घर में घुसे और दंपती को बंधक बनाकर 80 हजार का माल ले गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस और अफसर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस डकैतों के स्थानीय होने की आशंका जता रही है।
शाहजहांपुर के कस्बा बंडा के मूल निवासी रामनरेश करीब बीस साल से बरेली में रह रहे हैं। वह श्रीराम जनरल इंश्योरेंश कंपनी में सर्वेयर हैं और वकालत की पढ़ाई भी कर रहे हैं। खजुरिया घाट रोड पर शिवगंगा कॉलोनी में उन्होंने मार्च 2018 में मकान बनाया। पत्नी सविता और चार साल की बेटी प्रतीक्षा के साथ वह यहां रहते हैं। रामनरेश ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे छत से होकर नीचे उतरे पांच बदमाशों ने उन्हें जगाया तो वह सन्न रह गए। दो बदमाशों के हाथों में तमंचे थे। मफलर और कपड़ों से सबके मुंह बंधे थे। डकैतों ने बंधक बनाने के बाद कहा कि वे पुलिस वाले हैं। पूछा ये गंगा कॉलोनी है और तुम गंगाराम हो। उन्होंने कहा कि वह रामनरेश हैं तो कहा कि शर्मा हो। हां में उत्तर देने पर कहा कि चलो बिरादरी के आदमी हो, तुम्हारा नुकसान नहीं करेंगे। जल्दी से नकदी जेवर निकालकर दे दो।
इसके बाद डकैतों ने खुद ही जेबों और अलमारी की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पांच हजार की नकदी और करीब 75 हजार का जेवर निकाल लिया। कुछ बदमाशों ने बाहर वाला कमरा और रसोई खंगाली। रसोई में कुछ न मिला तो गुड़ खा गए। दंपती के मुताबिक बदमाश करीब एक घंटा घर में रहे और फिर मेन गेट से बाहर निकल गए। जाते समय चेतावनी दे गए कि शोर मचाया या पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। रामनरेश के मोबाइल भी साथ ले गए जो बाद में घर के पीछे पड़े मिले। बदमाशों के जाने के काफी देर बाद घबराए दंपती ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को एएसपी अभिषेक वर्मा के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और डॉग स्कवॉड भी मौके पर पहुंचा पर कोई खास सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
पड़ोस के प्लॉट की सीढ़ी दो दिन से गायब
- मकान नई क़ॉलोनी में बना है, वहां दूर दूर घर बने हैं। मकान काफी ऊंचा बना है। छत पर सीढ़ी लगाए बिना चढ़ना संभव नहीं है। पुलिस को पड़ोस में बन रहे एक प्लॉट की सीढ़ी भी दो दिन से गायब मिली। लग रहा है कि इसी सीढ़ी से घटना की गई होगी। पुलिस ने कई सीढ़ी मंगाकर घर में घुसने की स्थिति देखी। रामनिवास ने बताया कि डकैत घंटे भर घर में रुके और इस दौरान उनसे बातें भी करते रहे। कद काठी से वे युवा लग रहे थे। उनकी भाषा भी स्थानीय लग रही थी। जाते वक्त बदमाशों का एक डंडा भी मौके पर रह गया। एक बार बदमाशों ने यह भी कहा कि वह किसी की सुपारी लेकर उसका मर्डर करने आए थे और धोखे से उनके घर में घुस गए। बताया कि दो बदमाश घटना के दौरान छत पर रहे।
- घटना किसी स्थानीय गैंग ने ही की है। इस बारे में हर पहलू पर जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर के मुताबिक फिलहाल डकैती की रिपोर्ट इज्जतनगर थाने में लिख ली गई है। - अभिषेक वर्मा, एएसपी