{"_id":"5e0901a78ebc3e88204387b3","slug":"crime-bareilly-news-bly3898703129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने के आरोपी को बचाकर शिकायतकर्ता को फंसाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने के आरोपी को बचाकर शिकायतकर्ता को फंसाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच अधिकारी पर आरोप लगाकर डीएम से की शिकायत
बरेली। डॉक्टर पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने अब जांच अधिकारी पर उन्हें फंसाने की कोशिश का आरोप लगाया है। डीएम से की शिकायत में उसने कहा है कि जांच अधिकारी निष्पक्ष जांच के बजाय उन पर डॉक्टर से अभद्रता का आरोप लगा रही हैं।
प्रेमनगर के फैज उल्ला खां ने बताया कि उन्हाेंने होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस का आवेदन किया था। दस दिसंबर को जांच करने पहुंचे डॉ. एनके गिरि ने उनसे तीस हजार रुपये बतौर सुविधा शुल्क मांगे। मना किया तो लाइसेंस देने से इनकार कर दिया। उन्हाेंने 16 दिसंबर को एडीएम सिटी महेंद्र कुमार से इसकी शिकायत की तो उन्होंने जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. पार्वती को जांच के निर्देश दिए थे। जिला होम्योपैथिक अधिकारी ने जांच पूरी करके रिपोर्ट डीएम, एडीएम सिटी और सीएमओ को भेज दी है। इस रिपोर्ट में डॉ. पार्वती ने कहा है कि फै ज उल्ला खां ने होल सेल दुकान के लाइसेंस को आवेदन किया था लेकिन दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है, जगह भी कम है। इस वजह से लाइसेंस देने से मना किया गया तो उन्हाेंने डॉ. एनके गिरि पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा दिया और उनसे अपशब्दों का प्रयोग किया। फैज उल्ला खां को कमियां दूर करने की बात कहा है, उसके बाद लाइसेंस दे दिया जाएगा। मगर इस रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए फैज उल्ला खां ने जांच अधिकारी पर भी उन्हें फंसाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।