{"_id":"5e050bd58ebc3e87e13bf1cb","slug":"crime-bareilly-news-bly3896157162","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास में मामूली बात पर भिड़े छात्रों के गुट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास में मामूली बात पर भिड़े छात्रों के गुट, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
112 पर शिकायत के बाद पुलिस पहुंची, सुबह होगा समझौता
बरेली। सर्किट हाउस के पास आईसीआसीआई बैंक वाली गली में स्थित एक छात्रावास में छात्रों के दो गुटों में मामूली बात पर मारपीट हो गई। इस घटना में दो छात्र मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर 112 और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस शुक्रवार को दोनों पक्षों का समझौता कराएगी।
गुरुवार रात करीब 11 बजे छात्रावास में हंगामा हो गया। आसपास के लोग भी पहुंच गए। थोड़ी देर में पीआरवी आ गई। पता लगा कि यहां रहने वाले एक छात्र ने पुलिस को कॉल की थी। पुलिस के आने से पहले ही कुछ लड़के वहां से भाग गए। सूचना पर जंक्शन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा भी स्टाफ के साथ आ गए। काफी संख्या में पुलिस की गाड़ियां यहां पहुंची तो गहमागहमी की स्थिति बन गई। पता लगा कि दो दिन पहले स्कूटी खड़ी करने को लेकर लड़कों में कहासुनी हुई थी। इस पर गुरुवार को फिर दोनों लड़कों में बहस हो गई। तब एक छात्र ने कॉल करके अपने भाई को बुला लिया। मारपीट हुई तो दूसरे समुदाय के छात्र ने अपने तीन साथी छात्र बुला लिए। दोनों पक्षों में लात घूंसे चले। छात्रावास मालिक ने बचाने का प्रयास किया पर लड़के नहीं माने। तब पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि दोनों ही पक्ष अपनी गलती मान रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें चौकी पर बुलाया है। दोनों पक्षों में समझौता न हुआ तो शांतिभंग में कार्रवाई करेंगे।