{"_id":"5e010f928ebc3e8803060b50","slug":"crime-bareilly-news-bly389242263","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक वकील की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हरदोई से आए मायके वालों ने पति, सास, ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हरदोई के सिविल लाइंस डीएम चौराहा निवासी विवेक सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन संगीता की शादी 13 साल पहले डेलापीर निवासी वकील संतोष सिंह से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बहन को दहेज की खातिर परेशान करते थे। इस बारे में उनकी बहन उन्हें व्हाट्सएप पर मेसेज और कॉल करके कई बार बताया। सोमवार को उनकी बड़ी बहन ने उन्हें कॉल करके संगीता की मृत्यु की सूचना दी। वह यहां आए तो शव घर में पड़ा मिला। उन्हें यकीन है कि बहन की हत्या उसके पति संतोष, ससुर अशोक और सास ने मिलकर की है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने बताया कि फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। ससुराल पक्ष के लोग बीमारी से महिला की मौत होना बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।