{"_id":"5e010ee08ebc3e88182287df","slug":"crime-bareilly-news-bly389166917","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंड्रोल क्लिप चुराते पकड़ा तो बोला किशोर- मैं क्या, मेरे दादा और पापा भी करते हैं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंड्रोल क्लिप चुराते पकड़ा तो बोला किशोर- मैं क्या, मेरे दादा और पापा भी करते हैं चोरी
विज्ञापन
खाली दौड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने बाल सुधार गृह भेजा, परिवार के कई लोग पेंड्रोल क्लिप चोरी करने में जा चुके हैं जेल
बरेली। आरपीएफ ने सोमवार को एक किशोर को पेंड्रोल क्लिप चोरी करते पकड़ लिया। उसके पास से दस पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि पेंड्रोल क्लिप चोरी करना तो उसका खानदानी पेशा है। उसके दादा, पापा, चाचा और भाई भी पेंड्रोल क्लिप चोरी करने में जेल जा चुके हैं। उन्हीं के कहने पर वह सौ रुपये मिलने के लालच में पेंड्रोल क्लिप चोरी करता है। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने उसे बाल सुधारगृह भेज दिया।
जंक्शन यार्ड से लगातार पेंड्रोल क्लिप चोरी होने पर रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया को निगरानी बढ़ाने के लिए कहा। इस पर आरपीएफ ने यार्ड में टीम लगा दी। सोमवार सुबह यार्ड के पास एक किशोर को पकड़ा गया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली गई तो उसमें 10 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। सुभाषनगर के चौरासी घंटा मंदिर के पास रहने वाले इस किशोर से आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पूछताछ की तो उसका जवाब सुनकर वह दंग रह गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, किशोर ने बताया कि वह क्या, उसके दादा, पापा, चाचा और भाई भी पेंड्रोल क्लिप चोरी करते हैं। सभी कई बार जेल जा चुके हैं। वह दो साल से पेंड्रोल क्लिप चोरी कर रहा है। वह लोहे का जो भी सामान चोरी करके लाता है, उसके बदले में उसे घर से सौ रुपये मिलते हैं। चोरी का सामान वह अपनी बुआ के घर में जमा करता है। इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि किशोरी पेंड्रोल क्लिप चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। रिपोर्ट दर्ज करके उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
अब तक नहीं पकड़े गए ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप चोरी करने वाले
भोजीपुरा और दिबनापुर स्टेशनों के बीच पेंड्रोल क्लिप चोरी करने वाले अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। आरपीएफ 10 दिन से चोरोें की तलाश कर रही है। सिटी के आरपीएफ इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि टीम देवरनिया, किच्छा, बहेड़ी में कबाड़ियों की दुकानों पर छापे मार चुकी है, करीब दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ भी की गई है, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को भोजीपुरा-दिबनापुर के बीच चोरों ने 50 पेंड्रोल क्लिप चोरी कर लिए थे।