{"_id":"5df297788ebc3e87cf3e0efc","slug":"crime-bareilly-news-bly3877343101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान बेग के खिलाफ महिला जागृति मंच ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तान बेग के खिलाफ महिला जागृति मंच ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़ित महिला को पंचायत में बेपर्दा करने का मामला
गुरुवार दोपहर महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज कुछ महिलाओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। वहां शिकायतें सुन रही सीओ-टू सीमा यादव को बताया कि जिले में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। मीरगंज की हालिया घटना में पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने महिला को पंचायत में बेपर्दा कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटनाक्रम का वीडियो बनवाकर वायरल कर दिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट होनी चाहिए। राजनीति चमकाने के लिए कोई ऐसा अपराध करे तो वह क्षमा योग्य नहीं है। सीओ ने बताया कि वीडियो की जांच सीओ मीरगंज कर रहे हैं। शिकायत उन्हीं को भेज दी जाएगी।
बता दें कि एक महिला ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा के खिलाफ 27 सितंबर को दुष्कर्म के आरोप में मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर आहत होकर महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की थी। सोमवार को पूर्व विधायक सुल्तान बेेग उसके घर पहुंचे। उन्होंने पंचायत में पीड़ित महिला को भी बुला लिया और उसके चेहरे से नकाब हटवाकर वीडियो बनवाया। मंगलवार को यह वीडियो वायरल हुआ तो पूर्व विधायक की हरकत पर सवाल उठने लगे। पुलिस मामले को दबा गई थी पर बुधवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद हड़कंप मच गया। एसएसपी ने सीओ मीरगंज को इस प्रकरण की जांच सौंपी है। इधर, मीरगंज सीओ जेएम बुटोला ने महिला की ओर से दर्ज दुष्कर्म मामले की विवेचना मीरगंज चौकी प्रभारी से हटाकर शाही थाने ट्रांसफर कर दी है। गुरुवार को बुटोला ने बताया कि निष्पक्ष तरीके से विवेचना की जाएगी। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला उछला तो सीओ ने विवेचना शाही थाने को ट्रांसफर की
बरेली। दुष्कर्म पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के बहाने उसे पंचायत में बेपर्दा करने और भद्दे कमेंट के साथ वीडियो वायरल करने के आरोपों में घिरे पूर्व विधायक सुल्तान बेग के खिलाफ गुरुवार को महिला जागृति मंच ने मोर्चा खोल दिया। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर सीओ-टू को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व विधायक के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। इधर, मामला उछलने पर सीओ मीरगंज ने विवेचना मीरगंज से शाही थाने ट्रांसफर कर दी है।गुरुवार दोपहर महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज कुछ महिलाओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। वहां शिकायतें सुन रही सीओ-टू सीमा यादव को बताया कि जिले में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। मीरगंज की हालिया घटना में पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने महिला को पंचायत में बेपर्दा कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटनाक्रम का वीडियो बनवाकर वायरल कर दिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट होनी चाहिए। राजनीति चमकाने के लिए कोई ऐसा अपराध करे तो वह क्षमा योग्य नहीं है। सीओ ने बताया कि वीडियो की जांच सीओ मीरगंज कर रहे हैं। शिकायत उन्हीं को भेज दी जाएगी।