{"_id":"5dd5ae408ebc3e5488136601","slug":"crime-bareilly-news-bly384833873","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवनिंग वॉकर का मोबाइल लूटा, होमगार्ड दफ्तर के सामने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवनिंग वॉकर का मोबाइल लूटा, होमगार्ड दफ्तर के सामने चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में चोरी और छिनैती की वारदातों में इजाफा हो गया है। मंगलवार रात ईसाइयों की पुलिया पर खाना खाकर टहलने निकले युवक का बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर ले गए तो बुधवार रात रुहेलखंड चौकी के सामने एक युवक का मोबाइल उड़ाया गया। रुहेलखंड चौकी पुलिस ने देर रात तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कसाई टोला निवासी उमैर बिन अशरफ मंगलवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद बात करते हुए ईसाईयों की पुलिया के पास से गुजर रहे थे। पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से मोटरोला मोबाइल छीन लिया और सिंधु नगर की ओर फरार हो गए। उमैर शोर ही मचाते रह गए। उन्होंने बुधवार को तहरीर दी। बुधवार शाम एक और युवक का मोबाइल उड़ा दिया गया। इससे पहले दो शातिरों ने मेडिसिटी अस्पताल के दवा काउंटर से पांच हजार रुपये भरा एक पर्स उड़ा दिया। ताबड़तोड़ वारदातों के बाद रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने संजय नगर की सैनिक कॉलोनी में दबिश देकर दो लड़कों को पकड़ लिया। एक लड़का फाइक एन्कलेव के पास से पकड़ा गया।
इधर, गांव होहरा निवासी सत्यवीर डोहरा रोड पर सत्यवीर जनरल स्टोर चलाते हैं। बीती रात शटर काटकर चोर करीब तीस हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रुहेलखंड चौकी में तहरीर दी है। बताया कि यहां पुलिस पिकेट के साथ ही रात में कई होमगार्ड रहते हैं फिर भी चोरी हो गई।