फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बेटा बोला- मम्मी-पापा कटिया डालकर चोरी करते हैं बिजली

Thu, 21 Nov 2019 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। किला इलाके के एक युवक ने एसएसपी दफ्तर में अपने माता-पिता के खिलाफ कटिया डालकर बिजली चोरी करने की शिकायत की। एसपी क्राइम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चौधरी तालाब निवासी युवक बुधवार को एसएसपी दफ्तर में एसपी क्राइम रमेश भारतीय से मिला। बताया कि घर में छत पर दो कमरे हैं। एक में वह रहता है और दूसरे में उसके भाई रहते हैं। भाई इस वक्त दिल्ली में रहते हैं। उनके कमरे में ताला लगा रहता है। युवक ने बताया कि उसके माता पिता नीचे के कमरे में रहते हैं। वह रोज रात को ऊपर आते हैं और लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। जब वह इसका विरोध करता है तो माता-पिता उस पर मारपीट का झूठा आरोप लगाकर अफसरों से उसकी शिकायत करते हैं। वह चाहते हैं कि पुलिस उसे जेल भेज दे या वह खुद कहीं चला जाए। इस मामले में जांच कराकर उसके माता-पिता पर कार्रवाई की जाए। अपने ही अभिभावकों पर इस तरह के आरोप से एसपी क्राइम भी हैरत में पड़ गए। हालांकि उन्होंने किला इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed