फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मकान मालिक ने नशे में फूंक डालीं घर के बाहर खड़ीं तीन बाइक

Thu, 21 Nov 2019 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
crime
मकान मालिक ने नशे में फूंक डालीं घर के बाहर खड़ीं तीन बाइक - फोटो : अमर उजाला, बरेली

- मलूकपुर का मामला, किरायेदार ने कराई रिपोर्ट, आधी रात में आगजनी से फैली दहशत

विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक ही परिवार की तीन बाइक फूंक दी गईं। रात में ही लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। किरायेदार ने मकान मालिक पर खुन्नस निकालने के लिए अपनी और अपने दो सालों की बाइक फूंकने का आरोप लगाया है।
मलूकपुर में स्थित हनुमान मंदिर के पास किराये पर रहने वाले अरविंद मिश्रा की बाइक को मंगलवार रात दो बजे किसी ने आग लगा दी। इस बाइक के साथ ही आला हजरत के पास रहने वाले अरविंद के साले कृष्ण कुमार मिश्रा व राघव मिश्रा की बाइक भी फूंक दी गई। तीनों बाइक अरविंद के घर के सामने खड़ी थीं। रात में धुआं और लपटों से हड़कंप मच गया। बुधवार को अरविंद की पत्नी मीनू ने किला थाने में मकान मालिक देवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट करा दी। बताया कि वह नशा करके अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया। तब उनके पति ने बीचबचाव किया। इससे देवेंद्र उनके पति से रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

बताया कि रात डेढ़ बजे के करीब देवेंद्र किसी शादी में शामिल होकर आए थे। वह काफी नशे में थे। उन्हें पूरा यकीन है कि पति से बदला लेने को उन्हीं ने बाइक फूंकी है। चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी। बता दें कि किला क्षेत्र में चार महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। तब एक कार और दो बाइक फूंक दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed