{"_id":"5dd4400d8ebc3e54f31457a5","slug":"crime-bareilly-news-bly3846607176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को दरगाह से दौड़ाकर तानी रायफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को दरगाह से दौड़ाकर तानी रायफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दरगाह आला हजरत में समझौते की बातचीत के लिए मुरादाबाद से आए एक सिपाही के ससुराल वाले पंचायत के दौरान इतना भड़क गए कि उन्होंने सिपाही को दरगाह से दौड़ाने के बाद उस पर रायफल तान दी। घबराए सिपाही ने पहले एसपी सिटी के सामने पेश होकर पूरा वाकया बताया फिर कोतवाली में अपने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर भी दे दी।
दोपहर के वक्त घबराया हुआ सिपाही सादा कपड़ों में एसपी सिटी से रवींद्र कुमार उनके दफ्तर में मिला। उसने बताया कि वह बरेली में यूपी 112 में तैनात है। उसकी शादी मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। पत्नी और ससुराल वालों से काफी समय से विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने उसके भाई के खिलाफ भी थाना भोजपुर में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी को हेपेटाइटिस बी हो गया है जिसके इलाज के लिए हाल ही में उसने रकम भिजवाई थी, फिर भी ससुराल वाले उसके खिलाफ कार्रवाई कराने पर अड़े हैं। मंगलवार को कुछ लोगों ने दरगाह पर उसे और ससुराल वालों को पंचायत के लिए बुलाया था। वहां उसके साले और ससुराल वाले हमलावर हो गए और उसे दरगाह के बाहर दौड़ाकर उस पर राइफल तान दी। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि सिपाही ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।