फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

साइकिलें चोरी हुईं तो सीसीटीवी लग गए, रिकॉर्ड चोरी पर नहीं चेते

Sat, 16 Nov 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। तहसील सदर के अफसरों ने साइकिल चोरी की घटनाओं पर तत्परता दिखाते हुए तहसील परिसर में तो सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए लेकिन सरकारी रिकॉर्ड की परवाह नहीं की। तहसील सदर का रिकार्ड रूम अकेली ऐसी जगह है जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों तहसील परिसर में साइकिल चोरी की घटनाएं हुईं तो मेन गेट समेत कई तहसील परिसर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए थे मगर रिकार्ड रूम जहां जमीनों के महत्वपूर्ण रिकार्ड रखे हैं, वहां अब तक कैमरों का इंतजाम नहीं किया गया है। पिछले महीने तहसीलदार कोर्ट से सात फाइलें भी गायब हो गईं मगर फिर भी अफसर नहीं चेते। बता दें कि कि इसी साल जनवरी-फरवरी में नवाबगंज में सौ बीघा जमीन के रिकॉर्ड में जालसाजी कर उसकी मिल्कियत बदल देने के प्रकरण के बाद जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट के साथ सभी तहसीलों के रिकार्ड रूम में फोटोकॉपी मशीनें उपलब्ध कराई थीं ताकि फोटोकॉपी कराने के बहाने कोई रिकार्ड बाहर न जाए। कलक्ट्रेट के अभिलेखागार में सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए थे लेकिन तहसील सदर के अभिलेखागार को छोड़ दिया गया। एसडीएम सदर अमरेश कुमार का कहना है कि रिकार्ड रूम नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है। अब सुरक्षा के लिए यहां भी सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed