{"_id":"5dcdaee18ebc3e5504063b4a","slug":"crime-bareilly-news-bly383976740","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! हत्यारोपी दे रहे जान से मारने की धमकी, पुलिस सुन नहीं रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! हत्यारोपी दे रहे जान से मारने की धमकी, पुलिस सुन नहीं रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस छह महीना पूर्व हुई हत्या के मामले में नामजद छह में तीन अभियुक्तों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ये आरोपी अब मृतक की पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पीड़ित महिला ने गुरुवार को एडीजी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की।
स्वार, रामपुर की शबाना परवानी ने बताया कि उनके पिता मोहम्मद हनीफ की 17 फरवरी, 2019 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाई फिरोज आलम को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में नामजद गुलशेर, रिजवान और फरमान को तो पुलिस ने उसी वक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस उनके फरार होने की बात कह रही है। आरोप है कि ये लोग लगातार शबाना को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एडीजी ने शबाना को सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।