{"_id":"5dcb192d8ebc3e5b167b399c","slug":"crime-bareilly-news-bly3838215112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, छह महिलाएं पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, छह महिलाएं पकड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर एएसपी ने मारा छापा, दलाल फरार
विज्ञापन
धंधेबाजों के दिल्ली और पश्चिमी बंगाल तक से कनेक्शन
बरेली। शहर की पॉश कॉलोनी सनसिटी विस्तार के एक घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। बदायूं की महिला एक दलाल के साथ तीन महीने से इस नेटवर्क की कमान संभाले थी। मंगलवार रात पुलिस टीम के साथ आईपीएस अफसर ने छापा मारा तो दलाल फरार हो गया। पुलिस ने घर से छह महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
सीओ थ्री आईपीएस अधिकारी अभिषेक वर्मा को मंगलवार रात सूचना मिली कि सनसिटी के एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। उन्होंने इज्जतनगर पुलिस के साथ छापा मारा तो नीचे के कमरों में चार महिलाएं और छत के कमरों में दो लड़कियां मिलीं। मौके से एक युवक फरार हो गया। पुलिस इन सभी को महिला थाने ले गई। इनमें फरीदपुर की राजकुमारी, बरेली की मुन्नी, शाहजहांपुर की मधु, दिल्ली की संगीता और रामा बदायूं की सुनीता शामिल हैं। इन सभी के पास से मोबाइल और कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। एएसपी के मुताबिक फरार हुए दलाल की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धंधेबाजों के दिल्ली और पश्चिमी बंगाल तक से कनेक्शन बरेली। शहर की पॉश कॉलोनी सनसिटी विस्तार के एक घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। बदायूं की महिला एक दलाल के साथ तीन महीने से इस नेटवर्क की कमान संभाले थी। मंगलवार रात पुलिस टीम के साथ आईपीएस अफसर ने छापा मारा तो दलाल फरार हो गया। पुलिस ने घर से छह महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।