{"_id":"5dcb15ac8ebc3e5b7d5cccc9","slug":"crime-bareilly-news-bly3838030172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बाजार में साड़ी शोरूम से चोरी, नौकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बाजार में साड़ी शोरूम से चोरी, नौकर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सर्दी के साथ ही चोरियां शुरू हो गई हैं। बड़ा बाजार में जगत टाकीज के सामने स्थित साड़ी शोरूम में शटर के ताले काटकर चोरी कर ली गई। इस मामले में नौकर समेत दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र में जगत टाकीज के पास शिव साक्षी साड़ी शोरूम है। इसके मालिक संजय आनंद ने रिपोर्ट कराई कि बीती रात जब वह शॉप बंद करके घर आए तभी उन्हें सूचना मिली कि शॉप में खटपट की आवाज आ रही है। वह पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले तोड़कर दुकान का सामान अस्तव्यस्त किया गया है। दुकान से महंगी साड़ियों के दस डिब्बे गायब थे। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उनकी दुकान के पुराने नौकर विकास को भी कुछ देर पहले दुकान के पास संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया था। पुलिस को यह जानकारी दी। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि विकास पर ही शक है। जल्दी ही खुलासा हो सकता है। ब्यूरो
दुकान के विवाद में छोटे भाई को चाकू मारा
बरेली। संपत्ति विवाद की खातिर सगे भाइयों में विवाद का मामला देर रात कोतवाली पहुंचा। पीड़ित की ओर से अपने बड़े भाई समेत तीन के खिलाफ चाकू मारकर घायल करने की रिपोर्ट कराई गई है। लहूलुहान हालत में रोहलीटोला निवासी नावेद अहमद कोतवाली आए। नावेद ने बताया कि वह बांसमंडी में लकड़ी की दुकान चलाते हैं। यह दुकान उन्होंने 2011 में खरीदी थी। उनके ठीक सामने यही कारोबार करने वाले उनके बड़े भाई परवेज ने धोखाधड़ी से इसी दुकान का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया। वह दुकान खाली कराकर कब्जे पर उतारू हैं जबकि मामला कोर्ट में चल रहा है। बताया कि देर शाम नावेद अपनी दुकान में बैठे थे। तभी परवेज के साथ उनका साला आसिफ और एक अन्य आ गए। आसिफ ने उन पर तमंचा तान दिया। उन्होंने आसिफ को पकड़ने की कोशिश की तो पीछे से भाई परवेज ने गर्दन, मुंह पर कई चाकू मार दिए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जा रही है। ब्यूरो
डॉक्टर की पत्नी के अकाउंट से दस हजार रुपये उड़ाए
बरेली। जिला अस्पताल के डॉ. कृष्णा की पत्नी मंजू किरन और बेटे के बैंक ऑफ इंडिया स्थित संयुक्त खाते से चार नवंबर को दस हजार रुपये की निकासी कर ली गई। रुपये निकासी का मेसेज आने पर परिवार में इस बारे में बात हुई किसी ने रुपये निकाले ही नहीं तो निकासी कैसे हो गई। डॉक्टर की पत्नी ने इस मामले में तहरीर दी। कोतवाली में जांच को मामला आया है। कोतवाल ने बताया कि बुधवार को बैंक जाकर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। कैश एटीएम से नहीं निकला है। ब्यूरो