फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diesel theft from UP roadways bus picture going viral

देखिए! बरेली में रोडवेज बसों से ऐसे चोरी होता है डीजल, वायरल हो रही तस्वीर

Wed, 13 Nov 2019 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Diesel theft from UP roadways bus picture going viral
डीजल चोरी की फोटोे - फोटो : अमर उजाला

बरेली के सेटेलाइट स्टैंड रोड पर बने अवैध प्राइवेट बसों के अड्डे के आसपास की दुकानों पर रोडवेज बसों से डीजल चोरी कराया जा रहा है। सोमवार सुबह ‘अमर उजाला’ टीम ने ऐसे ही एक रोडवेज ड्राइवर को बस से तेल निकलवाते वक्त कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


यह तेल पड़ोस में पंक्चर वाले की दुकान पर रख दिया गया। बाद में कैमरा देखकर पंक्चर वाला भी दुकान बंद करके रफूचक्कर हो गया। परिवहन निगम के बरेली क्षेत्रीय प्रबंधक ने साक्ष्य मिलने पर बस के स्टाफ पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


बस आगरा के नंबर की है जो बरेली आरएम के अधीन ही पंजीकृत दिखाई जा रही है। यूपी 81 बीटी 6990 नंबर की रोडवेज बस से सोमवार सुबह नौ बजे करीब सेटेलाइट से पीलीभीत रोड स्थित बीसलपुर जाने वाली अवैध प्राइवेट बस स्टैंड पर तेल चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस ड्राइवर ने राजू पंक्चर वाले से मिलकर बस के टैंक में पाइप डालकर तेल निकालकर कंटेनर में भरा। बाद में दोनों ने मिलकर कंटेनर को राजू की दुकान पर रख दिया।

यहां कुछ और लोग मौजूद थे। कैमरा चलता देख सभी लोग चले गए। ड्राइवर भी तेजी से बिना हिसाब किताब किए बस लेकर निकल गया। आसपास दुकानों वाले व्यापारियों व चाय के खोखे वालों से पूछा गया तो बताया कि यह रोजमर्रा का काम है।

बताया कि कई रोडवेज बस वाले तेल आधी कीमत में दे जाते हैं। बीस से तीस फीसदी मुनाफा लेकर ये लोग इसी तेल को प्राइवेट बस वालों व टैक्सियों को बेच देते हैं।


आरएम बरेली एसके बनर्जी बस से तेल चोरी के मामले में साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कौन से डिपो की बस है और कौन स्टाफ इसे कहां से कहां ले जा रहे था, ये जांच कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed