फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सऊदी में दोस्ती, भारत आने पर की 80 हजार की ठगी

Sun, 03 Nov 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। थाना हाफिजगंज के कुंवरपुर बंजरिया का बजरुल सऊदी अरब में नौकरी करता था। वहां उसकी दोस्ती हरदोई के रहने वाले सद्दाम हुसैन से हो गई। कुछ समय बाद दोनों भारत वापस आ गए। यहां भी सद्दाम हुसैन और बजरुल के बीच संपर्क बना रहा। कुछ समय बाद सद्दाम हुसैन बरेली आया। उसने बजरुल से कहा कि अगर वह चाहे तो दुबई जा सकता है। उसके पास बीजा है। 90 हजार रुपये खर्च होंगे। किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। झांसे में आकर उसने सद्दाम को 50 हजार रुपये नकद दे दिये। 30 हजार रुपये उसके बैंक खाते में जमा करा दिए। नवंबर 2018 में सद्दाम ने बजरुल को सऊदी अरब भेजा। बीजा में गड़बड़ी होने की वजह से बजरुल को सऊदी से वापस भारत भेज दिया गया। शनिवार को बजरुल के भाई कमरुल ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की। बताया कि रुपये वापस मांगने पर सद्दाम जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed