फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

11 मुल्कों के लोगों से है सदाकत का कनेक्शन

Fri, 01 Nov 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। टेरर फंडिंग मामले में सदाकत का फेसबुक के जरिये करीब 11 मुल्कों के लोगों से कनेक्शन जांच टीमों को मिला है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नाइजीरियन की है। सदाकत काम चलाऊ अंग्रेजी जानता है, लेकिन उसके राइट हैंड सिराजुद्दीन उर्फ सिराज ने इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स किया हुआ है। लिहाजा सिराज के जरिए हवाला की रकम का लेनदेन होता था।
विज्ञापन

इज्जतनगर के परतापुर निवासी सदाकत और उसके साथियों के खिलाफ एटीएस ने लखीमपुर खीरी में हवाला और आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग का मामला दर्ज कराया था। सदाकत के कई साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। सदाकत खुद पुलिस और एटीएस की आंखों में धूल झोंककर बरेली जिला जेल चला गया। अब एजेंसियां सदाकत के बारे में जानकारियां जुटा रही हैं। अपने जमाने की मशहूर फिल्म डॉन का डॉयलॉग था कि ग्यारह मुल्कों की पुलिस डॉन का पीछा कर रही है पर उसे पकड़ना नामुमकिन है। कुछ इसी तरह की कहानी सदाकत और उसके राइट हैंड सिराज की भी निकलकर आ रही है। परतापुर के सामान्य परिवार के युवक सदाकत ने हवाला के धंधे से दूसरे देशों तक पकड़ बना ली। उसकी फेसबुक आईडी में करीब 11 देशों के लोग फ्रेंड लिस्ट में हैं। इनमें इंडोनेशिया, युगांडा, तुर्की, त्रिपोली, लूसियाना, फिलीपींस, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, नाइजीरिया और बांग्लादेश के लोग शामिल हैं। सदाकत ने भारतीय आधार कार्ड और अपना पर्सनल मोबाइल नंबर भी इन लोगों से शेयर किया था। नाइजीरिया के लोगास शहर के लोग सदाकत और सिराज की फ्रेंड लिस्ट में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

कम पढ़े लिखे सदाकत का संपर्क इन देशों और लोगों तक कैसे पहुंचा और इनमें से कितने लोग हवाला जैसे धंधे में शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट हो गया है कि सदाकत के बेहद खास रहे सिराज ने जरूर फर्राटेदार अंग्रेजी सीखकर नाइजीरियन से दोस्ती बढ़ाई। बताते हैं कि सिराज भी वैसे हाईस्कूल तक ही पढ़ा है पर धंधे के लिए सीखी गई अंग्रेजी ने उसे सदाकत के लिए काम का बंदा बना दिया था। विदेशियों से निजी संबंधों का लाभ उठाकर अलग से काम करने की कोशिश की तो सदाकत से उसकी तकरार भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदाकत को आज लखीमपुर खीरी ले जाएगी एटीएस
एटीएस की टीम सदाकत का बी वारंट पहले ही कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। शुक्रवार को उसे लखीमपुर खीरी सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना है। इसके लिए गुरुवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं। टीम ने अफसरों से सदाकत को बरेली जेल से ले जाने के लिए सुरक्षा स्टाफ के बारे में चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह सदाकत को जेल से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed