फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जेल गए सैक्स रैकेट चलाने वाले, पुलिस की अब बाकियों पर नजर

Thu, 31 Oct 2019 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
crime
मसाज पार्लर की आड़ में सैक्स रैकेट चलने का मामला
विज्ञापन

बरेली। पीलीभीत रोड पर फीनिक्स मॉल के सामने मसाज पार्लर में देह व्यापार का धंधा पकड़े जाने के बाद पुलिस की शक भरी निगाह अब शहर के दूसरे मसाज पार्लरों और स्पा सेंटरों पर भी है। दरअसल अफसरों को सूचनाएं मिली है कि शहर में और भी कई मसाज पार्लरों की आड़ में इसी तरह सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। डीडीपुरम में चल रहे मसाज पार्लरों के साथ कई बड़े होटलों में चलाए जा रहे स्पा सेंटरों में भी युवतियां ग्राहकों को सेवाएं दे रही हैं। एसएसपी ने इन मसाज पार्लरों और स्पा सेंटरों की भी छानबीन के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक शहर में कुल मिलाकर 15-20 मसाज पार्लर और स्पा सेंटर चल रहे हैं। इनमें कई स्पा सेंटर नामी होटलों में हैं। पीलीभीत बाईपास पर मॉल के सामने राजरानी टॉवर में चल रहे द हीलिंग टच स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस की नजर अब शहर के दूसरे मसाज पार्लरों पर भी है। हालांकि बताया जा रहा है कि मंगलवार रात इस कार्रवाई के बाद दूसरे संदिग्ध पार्लर सतर्क हो गए हैं। बता दें कि द हीलिंग टच स्पा और मसाज पार्लर में छापा मारकर पुलिस ने दिल्ली, असम और हल्द्वानी की पांच युवतियों के साथ नौ युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें कई रईसजादे थे। इसके अलावा एक इफको कर्मचारी और एक बिजली विभाग का जेई भी था। पुलिस अधिकारियों ने मसाज पार्लरों की निगरानी के लिए एक टीम बनाने की भी बात कही है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के जेई को नहीं डाली हथकड़ी
मंगलवार रात छापे के बाद स्पा सेंटर से गिरफ्तार किए गए नौ युवकों और पांचों युवतियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। बिजली विभाग के जेई को थाने से कोर्ट ले जाने से पहले बिजली विभाग के अफसरों ने पुलिस के अधिकारियों के पास फोन खटखटाना शुरू कर दिया। सिफारिश थी कि प्रमोद जेई हैं, उन्हें कम से कम हथकड़ी न डाली जाएं। पुलिस ने इस बात का ख्याल रखा और प्रमोद को हथकड़ी नहीं डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाज सेंटर के नाम पर अनैतिक काम करने वाले सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शहर में इस तरह के और ठिकानों की जांच पड़ताल की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना जनता भी पुलिस तक सीधे पहुंचा सकती है। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी बरेली

कर्मचारी बनकर जेल गया स्पा मालिक
द हीलिंग टच स्पा और मसाज पार्लर के मालिक ने सभी को अपना नाम मीरगंज का ईशान खान बता रखा था जबकि यह उसका उपनाम है। असल में मालिक रामपुर के पटवाई निवासी नौशाद है जो पुलिस को खुद को स्पा का कर्मचारी बताकर जेल चला गया। बुधवार को ईशान खान की तलाश की गई तो पुलिस को यह जानकारी मिली।


बगैर लाइसेंस चल रहे फिजियोथेरेपी सेंटरों पर भी शक
स्पा और मसाज पार्लर की तरह शहर के कुछ अवैध फिजियोथेरेपी सेंटरों में भी सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचनाएं पुलिस को मिली हैं। इनमें बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में त्रिमूर्ति चौराहे के पास एक अवैध सेंटर का नाम भी शामिल है। किला-कुदेशिया रोड़ पर भी कुछ दिन पहले तक ऐसा ही एक सेंटर चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed