फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body trade was going on under the cover of massage parlor

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पांच युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2019 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Body trade was going on under the cover of massage parlor
arrest - फोटो : अमर उजाला

फीनिक्स मॉल के सामने एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर मसाज पार्लर की आड़ चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने मंगलवार शाम भंडाफोड़ कर दिया। सीओ थर्ड के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने यहां छापा मारकर नौ युवक और पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गईं लड़कियां असम, दिल्ली और हल्द्वानी, जबकि युवक शहर के ही छोटे व्यापारी हैं।
विज्ञापन


मसाज पार्लर के मालिक, कर्मचारियों समेत सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मसाज पार्लर जिस बिल्ंिडग में किराये पर चल रहा था, वह एक सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर की बताई जा रही है।

विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित फीनिक्स मॉल के सामने स्थित राजरानी टॉवर में करीब छह महीने पहले मीरगंज के नगरिया कल्यान निवासी ईशान खान ने द हीलिंग टच स्पा नाम से मसाज पार्लर खोला था। यहां लड़कियां मसाज करती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा होने की पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कई बार यहां विभाग का ही एक आदमी भेजकर सूचना की पुष्टि भी कराई। मंगलवार शाम सीओ थर्ड पीपी सिंह ने इज्जतनगर, प्रेमनगर और महिला थाने की पुलिस के साथ पार्लर में छापा मारा। पुलिस के मुताबिक यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पार्लर में उस वक्त तीन कर्मचारी फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास निवासी मोहम्मद तौफीक, मीरगंज के नफीस अहमद और जिला रामपुर में पटवाई के नौशाद अली मौजूद थे।

इनके अलावा आंवला के आकिब, मोहम्मद आजाद, यूसुफ, सुभाषनगर के अतुल अग्रवाल के अलावा दो अन्य युवक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इनमें आजाद इफको में संविदा कर्मी है, बाकी सभी छोटे व्यापारी हैं। इसके अलावा मसाज करने वाली पांच युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पार्लर की भी छानबीन की गई। थाने लाकर सभी के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस ने दोबारा मौके पर जाकर छानबीन करने की बात भी कही है।
 
कॉनट्रैक्ट पर बाहर से बुलाई जाती हैं लड़कियां
पार्लर का संचालक दूसरे शहरों से कॉनट्रैक्ट पर लड़कियों को बुलाता था। द हीलिंग टच मसाज पार्लर में पकड़ी गई पांच लड़कियों में एक असम, तीन दिल्ली और एक हल्द्वानी की है। एक कर्मचारी ने बताया कि इन्हें छह महीने या साल भर के कॉनट्रैक्ट पर लाया जाता है। मसाज की आड़ में उनसे देह व्यापार कराया जाता है। पुलिस पकड़े गए लोगों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
 
13 सौ रुपये में आधे घंटे होती है मसाज
पार्लर में मसाज कराने के लिए आधे घंटे के 13 सौ रुपये लिए जाते हैं। कुछ ग्राहक नियमित हैं, उन्हें डिस्काउंट भी दिया जाता है। बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक ब्रांडेड सैलून भी है। इसके चलते पार्लर में ज्यादा और अच्छे कस्टमर पहुंचते हैं।
 
राजेंद्रनगर में बंद कराने के बाद यहां खोला था पार्लर

यह मसाज पार्लर इससे पहले राजेंद्रनगर में डेलापीर रोड पर एक किराए की बिल्डिंग में खोला गया था, बिल्डिंग मालिक को जब वहां देह व्यापार होने की शिकायत मिली तो उन्होंने पार्लर बंद करा दिया था।

 
शहर में और भी हैं मसाज पार्लर

शहर के पॉश इलाकों में कई और भी मसाज पार्लर चल रहे हैं, लेकिन कोई इन पर ध्यान नहीं देता। इज्जतनगर में पार्लर पर हुई यह कार्रवाई अभी तक इस तरह की पहली कार्रवाई है। इसके अलावा प्रेमनगर के राजेंद्रनगर में भी ऐसा ही एक पार्लर चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed