{"_id":"5db74bce8ebc3e93d2292022","slug":"crime-bareilly-news-bly381893533","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गोकुलनगरी में नहीं होने दी भैंसों की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गोकुलनगरी में नहीं होने दी भैंसों की लड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट थाना स्थित गोकुलनगरी में इस बार पुलिस ने भैंसों की लड़ाई की प्रतियोगिता नहीं होने दी। हालांकि, यहां काफी लोग लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए अपने जानवरों को लेकर पहुंचे थे। पुलिस की सख्ती से लड़ाई का आयोजन नहीं हो सका।
गोकुलनगरी गांव में गोवर्धन पूजा के दिन हर साल जानवरों की लड़ाई की प्रतियोगिता की जाती है। लोग अपने सांड़, भैंसा, बकरे आदि जानवरों को लेकर यहां पहुंचते हैं। लड़ाई में जिसका मवेशी जीतता है, उसे पुरस्कृत किया जाता है। सोमवार को भी गांव में जानवरों की लड़ाई की पूरी तैयारी की गई। काफी संख्या में लोग जमा हुए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कैंट अवनीश यादव फोर्स के साथ गोकुलनगरी पहुंच गए। पुलिस ने जानवरों की लड़ाई को रुकवा दिया। कुछ लोगों ने पुरानी परंपरा का हवाला दिया। इस पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी। लिहाजा जानवरों की लड़ाई नहीं हो सकी। हालांकि, लोगों ने परंपरा को कायम रखने के लिए बछड़ों के बीच लड़ाई कराकर रस्म जरूर निभा ली।